बरेली, जनवरी 29 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता । परिवहन निगम बरेली डिपो के 13 चालकों की संविदा समाप्त की गई। बिना बताये लंबे समय से गायब चलने के आरोप में अनुशासनहीनता मानते हुए एआरम की रिपोर्ट पर आरएम दीपक चौधरी ने संविदा समाप्त की कार्रवाई की है। एआरएम बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव ने बताया, चालक ओमेंद्र सिंह, विकास बाबू, अमित कश्यप, इमरान, कुलदीप, मुलायम सिंह, प्रमोद कुमार, सुरेंद्र पाल, यशवीर सिंह, विनोद कुमार, दीपक कुमार, देवेंद्र, पुष्पेंद्र सिंह की संविदा समाप्त की गई है। आठ-आठ महीने नहीं आये। कुछ चालक नवंबर दिसंबर से आफिस नहीं आ रहे थे। कई नोटिस भी जारी किये गये। नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया गया। इनमें कुछ ऐसे चालक हैं, जो जुलाई से नहीं आये। बसों के संचालन में बाधा आ रही थी। अब इनके स्थान पर बसों में दूसरे चालकों की डयूटी लगा दी गई हैं। ...