श्रावस्ती, अप्रैल 9 -- श्रावस्ती संवाददाता। एसपी ने पुलिस की छवि धूमिल करने पर बड़ी कार्रवाई की है। पेड़ो के अवैध कटान में लकड़ी माफियाओं से संग साठ गांठ में संलिप्त एक सिपाही को निलंबित कर दिया है। साथ संबंधित सिपाही के विरुद्ध जांच के आदेश दिए हैं। सिरसिया थाने में तैनात आरक्षी प्रदीप तिवारी को एसपी राहुल भाटी ने कदाचार के आरोप में पद से निलंबित कर दिया है। क्षेत्र में अवैधरूप से पेड़ की कटान में प्रदीप तिवारी की लकड़ी माफियाओं के साथ मिली भगत में संलिप्त होना पाया गया है। इसके साथ ही पदीय कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, स्वेच्छाचारिता, अनुशासनहीनता मिली है। इस पर कदाचार का आरोपी मानते हुए व पुलिस की छवि धूमिल करने का दोषी पाते हुए सिपाही प्रदीप तिवारी को एसपी ने निलंबित कर दिया है। साथ ही एसपी ने सिपाही के विरुद्ध नियमों के अनुरूप विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.