बलरामपुर, जनवरी 29 -- उतरौला, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक अनुशासन को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। उनके अनुशानहीता के चलते सपा जिलाध्यक्ष डॉ. मणिक लाल कश्यप ने जिला सचिव फिरोज़ खान को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। जारी पत्र के अनुसार फिरोज़ खान पर समय-समय पर पार्टी की मर्यादा, अनुशासन और संगठनात्मक निर्देशों की अवहेलना करने के आरोप थे। उनके आचरण को लेकर संगठन स्तर पर गंभीर आपत्तियां दर्ज की गई थीं। पार्टी द्वारा कई बार मौखिक रूप से चेतावनी दिए जाने के बावजूद उनके व्यवहार में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष मणिक लाल कश्यप ने कहा कि फिरोज खान की गतिविधियों से पार्टी की छवि को नुकसान पहुंचने के साथ संगठनात्मक कार्यप्रणाली भी प्रभावित हुई है। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल की अनुमति पर उन्हें तत्काल...