फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 4 -- फर्रुखाबाद। जिलाधिकारी डॉ. अंकुर लाठर ने कहा कि जनपद में भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं कदाचार किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं है। शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को पारदर्शी, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण सेवाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसमें किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाले अधिकारी/ कर्मचारी के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी ने सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कड़े निर्देश दिए हैं कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी ईमानदारी, निष्ठा एवं पारदर्शिता के साथ करें। जनसामान्य की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, जिससे शासन-प्रशासन के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हो सके। प्रशासन द्वारा भ्रष्टाचार, लापरवाही एवं अनियमितताओं के विरुद्ध "जीरो टॉलरेंस" की नीति...