कानपुर, अप्रैल 27 -- कानपुर। एचबीटीयू में सोमवार को एनसीसी सब-काउंसिल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय सशस्त्र बलों के शौर्य, अनुशासन और समर्पण की झलक देखने को मिली। शुभारंभ मुख्य अतिथि विवि के कुलपति प्रो. समशेर ने किया। उन्होंने कहा कि एनसीसी युवाओं में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है। उनकी उपस्थिति ने छात्रों में नई ऊर्जा का संचार किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पैरा एसएफ और बिहार रेजिमेंट से जुड़े मेजर जनरल बलराज मेहता (सेवानिवृत्त) ने अपने सैन्य अनुभव साझा किया। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में सेना के कार्य और सैनिकों के जज्बे के बारे में बताया। यह भी पढ़ें- अनुशासन, राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करती है एनसीसी 'ब्लैक कैट' कमांडो के नाम से प्रसिद्ध राज...