समस्तीपुर, अप्रैल 14 -- पूसा। अनुमंडलीय अस्पताल, पूसा के उपाधीक्षक डॉ. राकेश कुमार सिंह ने कहा कि खेल शारीरिक व बौद्धिक विकास के साथ अनुशासन, टीम भावना एवं नेतृत्व क्षमता विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। जरूरत है खेल भावना के साथ अपनी पूर्ण क्षमता के साथ शत-प्रतिशत प्रदर्शन करने की। वे मंगलवार को पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बिरौली के खेल मैदान में प्रतिभागियों को संबोधित कर रहे थे। मौका था 3 दिवसीय क्षेत्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता के उदघाटन सत्र का। प्रभारी प्राचार्य आरएस झा ने कहा कि इस प्रतियोगिता में बिहार, झारखंड एवं पश्चिम बंगाल से जुड़े जवाहर नवोदय विद्यालयों के कुल 192 चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। यह भी पढ़ें- खेल भावना से खिलाड़ी प्रतियोगिता में ले भाग : प्राचार्य वे अपनी बेहतर खेल कौशल से राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प...