कौशाम्बी, जनवरी 30 -- एसपी राजेश कुमार ने शुक्रवार सुबह रिजर्व पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन, टर्नआउट और ड्रिल का बारीकी से अवलोकन किया। कर्मियों के प्रदर्शन पर संतुष्टि जताते हुए उच्च स्तर के अनुशासन व तैयारी बनाए रखने के निर्देश दिए। परेड समाप्ति के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने रिजर्व पुलिस लाइन का वार्षिक निरीक्षण भी किया। इस दौरान शस्त्रागार, बैरक, भोजनालय, आवासीय परिसर, क्वॉर्टर गार्ड, वाहन शाखा, स्टोर तथा विभिन्न कार्यालयों का गहन जायजा लिया। निरीक्षण में साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्थाओं के साथ उपकरणों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया। जहां भी कमी दिखाई दी, वहां तत्काल सुधार के निर्देश जारी किए। एसपी ने मौके पर पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और ...