अल्मोड़ा, अक्टूबर 2 -- कमल पंत, अल्मोड़ा। भारतीय अनुवाद साहित्य की ओर से ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस हुई। प्रो. हरिप्रिया पाठक ने अनुवाद और प्रो. प्रीति आर्या ने अनुवाद के प्रकारों के बारे में बताया। अनूदित काव्य पाठ, न्यौली गायन व कुमाउनी व गढ़वाली बोलियों का अनुवादित काव्य पाठ भी हुआ। यहां प्रो. एस कविता, डॉ चंचल गोस्वामी, भारती आनंद, देव राम, च्यूगलंग जेलीआंग, ज्योति, वंदना, सुनील चौहान, नेहा नगरकोटी, कुंदन राम, शरत चंद्र आचार्य रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...