नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- हिंदी सिनेमा में हमेशा से सिंगर्स के बीच कम्पटीशन रहा है। एक दौर था जब लता मंगेशकर और आशा भोसले इंडस्ट्री की सिंगिंग क्वीन कही जाती थीं। 80 के दशक के बाद ये खिताब उस दौर की उभरती सिंगर्स अनुराधा पौडवाल और अल्का याग्निक के नाम हो गया। ऐसा भी कहा जाता है कि दोनों सिंगर्स के बीच तगड़ा कम्पटीशन था। अनुराधा पौडवाल ने कई बार अल्का याग्निक को मशहूर गानों से रिप्लेस किया। लेकिन फिर कुछ ऐसा हुआ कि अनुराधा पौडवाल की वजह से अल्का का करियर तेजी से आगे बढ़ने लगा। इस बारे में फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने बात की।रमेश तौरानी ने बताया सिंगर्स के बीच था कम्पटीशन फिल्म प्रोड्यूसर रमेश तौरानी ने हाल में बताया कि अनुराधा पौडवाल की गैरमौजूदगी से अल्का याग्निक को अपना करियर बनाने में बहुत मदद मिली। कोमल नहाटा से खास बातचीत में रमेश तौर...