कटिहार, जनवरी 6 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि इस वर्ष मकर संक्रांति का पावन पर्व 14 जनवरी, बुधवार को अनुराधा नक्षत्र में मनाया जाएगा। पौष कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि पर पड़ रही इस संक्रांति को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। इस दिन सूर्य भगवान दोपहर 3 बजकर 06 मिनट पर धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे। इसी के साथ सूर्य उत्तरायण हो जाएंगे, जिसे हिंदू धर्म में अत्यंत शुभ माना गया है। मकर संक्रांति के दिन षटतिला एकादशी व्रत का शुभ संयोग भी बन रहा है, जिससे इस पर्व का धार्मिक महत्व और बढ़ गया है। आचार्य अंजनी कुमार ठाकुर के अनुसार, संक्रांति के अवसर पर प्रातः 8 बजकर 46 मिनट के बाद गंगा सहित अन्य पवित्र नदियों में स्नान, तिल का दान और पुण्य कर्म करना श्रेष्ठ फलदायी रहेगा। चंद्रमा इस दिन वृश्चिक राशि में विराजमान रहेंगे। खरमास ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.