शिमला, मार्च 5 -- हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस पार्टी ने इस बार प्रतिभा सिंह से लेकर आनंद शर्मा तक कई दिग्गजों को दरकिनार करते हुए अनुराग शर्मा को तरजीह देते हुए राज्यसभा भेजने का फैसला किया है। पार्टी ने गुरुवार को अनुराग शर्मा के नाम का ऐलान किया तो राजनीतिक गलियारे में हलचल तेज हो गई। तमाम राजनीतिक पंडित हैरान रहे गए जो पिछले कई दिनों से कई दिग्गज नेताओं को रेस में आगे बता रहे थे। लेकिन अनुराग शर्मा छुपे रुस्तम साबित हुए। अनुराग शर्मा कांगड़ा जिला अध्यक्ष हैं और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के करीबी माने जाते हैं। वह जमीनी स्तर पर पार्टी में अलग-अलग जिम्मेदारियां निभाते रहे हैं। 1995 से ही कांग्रेस के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम करते आए हैं,जिनका संभवत: उन्हें इनाम दिया गया है। छात्र नेता के रूप में कांग्रेस पार्टी से जुड़े अनुराग शर्...