कुशीनगर, अप्रैल 10 -- कुशीनगर। कुशीनगर नगर पंचायत के वार्ड नंबर 3 संत गाडगेनगर नौका टोला निवासी एक किसान के बेटे अनुराग कुमार यादव ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा घोषित सीजीएल परीक्षा में सफलता हासिल की है। उसका चयन इनकम टैक्स डिपार्टमेंट में सुपरिटेंडेंट पद पर हुआ है। अनुराग यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा धर्मोदय विद्या बिहार अलफोंसा नगर कसया से हाईस्कूल प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज सखवनिया से इंटरमीडिएट भी प्रथम श्रेणी में पास किया। मेरठ स्थित बीआईटी कॉलेज से मैकेनिकल ट्रेड में बीटेक की डिग्री हासिल की। इसके बाद अनुराग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में जुट गए।अनुराग ने दूसरे प्रयास में यह सफलता हासिल की है। पिता रमाकांत यादव, चाचा रामसेवक यादव, विजय यादव, संजय यादव, डा. राणा प्रताप यादव, वीरेंद्र यादव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.