नई दिल्ली, मार्च 7 -- यूके07राइडर नाम से फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बने हैं। उन्होंने अपने परिवार पर आरोप लगाया है कि क्योंकि उन्होंने इंटरकास्ट मैरिजी की इस वजह से उनका परिवार उन्हें टॉर्चर कर रहा है। अनुराग ने एक इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में उन्होंने कहा था कि अगर उन्हें कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार उनके परिवार वाले होंगे। इस बीच सोशल मीडिया पर अनुराग का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में अनुराग जानबूझकर लापरवाही से गाड़ी चलाते दिख रहे हैं और कह रहे हैं कि ये उनकी फाइनल राइड है। इस वीडियो को देखने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित है। अनुराग डोभाल का जो वीडियो वायरल हो रहा है वो उनके ही लाइव चैट का वीडियो है। इस वीडियो में अनुराग कहते हैं- "मम्मी अगले जन्म आऊं तो बस प्यार दे देना, बहुत ...