लखीमपुरखीरी, अप्रैल 8 -- कस्बे में अस्पताल रोड पर अमृत सरोवर के पास रहने वाले खम्हरिया निवासी सोनू गुप्ता के बेटे अनुराग गुप्ता उर्फ राजन ने एसएससी सीजीएल परीक्षा पास की है। उसे केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो में वरिष्ठ लिपिक पद के लिए चयनित किया गया है। अनुराग की इस उपलब्धि से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। परिजनों ने बताया कि उन्होंने कठिन परिश्रम और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से क्षेत्र के युवाओं को नई प्रेरणा मिलेगी। स्थानीय लोगों और शुभचिंतकों ने अनुराग को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...