कानपुर, मार्च 11 -- उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ (एटक) की पनकी पावर प्लांट शाखा की क्षेत्रीय कमेटी का चुनाव बुधवार को हुआ। संघ के मुख्य महामंत्री महेन्द्र राय की निगरानी में हुए चुनाव में संरक्षक आरके दीक्षित, अध्यक्ष अनुराग सिंह, कार्यवाहक अध्यक्ष प्रेम चन्द्र वर्मा, परियोजना मंत्री मुनेंद्र सिंह चुने गए। इसके अलावा उपाध्यक्ष उमेश चन्द्र पाल, विपिन यादव, अतिरिक्त मंत्री प्रभात कुमार, उपमंत्री स्नेहलता, कोषाध्यक्ष अरुण कुमार वर्मा, संगठन मंत्री सनोज कुमार, प्रचार मंत्री अजीत सिंह, सत्यवीर सिंह चुने गए। 11 कार्यकारिणी सदस्य भी चुने गए। प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष केसर सिंह रावत, प्रांतीय उपाध्यक्ष बीके अवस्थी, प्रांतीय मंत्री गौरव दीक्षित ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन गौरव दीक्षित ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...