फतेहपुर, अप्रैल 6 -- फतेहपुर। गर्मी के मौसम में उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए बिजली विभाग ने अनुरक्षण कार्य शुरू कर दिए हैं, लेकिन न्यायालय उपकेंद्र अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे पटेल नगर फीडर का लोड कम होने की उम्मीदों को झटका लगा है और उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। राधानगर स्थित पारेषण केंद्र से आने वाली 33 हजार केवी लाइन के माध्यम से न्यायालय उपकेंद्र को अलग करने की योजना लंबे समय से चल रही है। इस उपकेंद्र के चालू होने पर न्यायालय परिसर और जज कॉलोनी को बेहतर बिजली आपूर्ति मिलनी थी। करीब डेढ़ साल पहले उपकेंद्र की साफ-सफाई भी कराई गई थी, जिससे इसके जल्द शुरू होने की उम्मीद जगी थी, लेकिन यह प्रयास ठंडे बस्ते में चला गया। अब एक बार फिर इसे चालू करने की कवायद की जा रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल ...