संभल, मार्च 8 -- संभल। 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र चौधरी सराय, हयातनगर और रूकनुद्दीन सराय पर 33 केवी लाइनों और 11केवी के नीचे आ रहे पेड़ों की कटाई-छंटाई और लाईनों के अनुक्षरण संबंधी कार्य किया जा रहा है। ऐसे में इन उपकेंद्रों से पोषित सभी क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति रविवार सुबह 8 बजे से बाधित कर दी गई है। उपकेंद्र चौधरी सराय व रूकनुद्दीन सराय के सभी पोषक की बिजली सुबह 8 बजे से बंद है। चौधरी सराय के बंशगोपाल-1 व 2 पोषक हयातनगर के सरायतरीन व प्लाईबुड और देविका पोषक की बिजली दोपहर 12 बजे से दो बजे तक बाधित रहेगी और रूकनुद्दीन सराय के हसनपुर रोड पोषक की बिजली दोपहर एक से तीन बजे तक बाधित रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...