मुरादाबाद, जून 15 -- विद्युत विभाग ने आवश्यक अनुरक्षण कार्य के चलते दौलतबाग विद्युत उपकेंद्र से जुड़े कई क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से बाधित रहने की सूचना जारी की है। विभाग के अनुसार आज सुबह 11:15 बजे से दोपहर 1:15 बजे तक 11 केवी लालबाग, घोसी की पुलिया, दीवान का बाजार, देवराज कम्पाउंड तथा दसवां घाट फीडरों पर आवश्यक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा। इसके चलते इन फीडरों से जुड़े सभी क्षेत्रों की विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विद्युत विभाग ने बताया कि अनुरक्षण कार्य का अनुमानित समय दो घंटे निर्धारित किया गया है। कार्य पूर्ण होने के बाद बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग एवं आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...