बदायूं, फरवरी 17 -- बिल्सी। नगर स्थित विद्युत उपकेंद्र पर एसडीओ जयप्रकाश राजपूत के नेतृत्व में अनुरक्षण अभियान चलाया गया। जिसके तहत केंद्र पर स्थापित सभी मशीनों और विद्युत उपकरणों की गहन जांच, साफ-सफाई और आवश्यक मरम्मत का कार्य किया गया। सुबह से ही तकनीकी कर्मचारियों की टीम ने विभिन्न फीडरों, पैनलों, ट्रांसफार्मरों और नियंत्रण कक्ष में लगे उपकरणों का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने बताया कि आगे भी नियमित अंतराल पर इसी प्रकार का अभियान चलाया जाएगा, ताकि गर्मी के मौसम में बढ़ने वाले लोड के बीच बिजली व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...