फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 27 -- कंपिल। भगवान विमलनाथ की जन्मस्थली कंपिल में गुरुवार को धार्मिक छटा बिखरी। तीन सैकड़ा से अधिक अनुयायियों ने पहुंचकर मंदिर में शांतिधारा महाअभिषेक पूजन किया। इसके साथ ही साथ धर्मसभा का आयोजन किया गया। भगवान विमलनाथ की जन्मस्थली होने की वजह से कंपिल जैन धर्म का महातीर्थ स्थल है। यहां पर महाराष्ट्र्र,जयपुर, राजस्थान के अलावा अन्य प्रदेशों से बड़ी संख्या में अनुयायी पहुंचते हैं। कंपिल में किए गए विशेष योगदान के लिए लोगों ने ढोल नगाड़े बजाये और आये हुये लोगों का पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान उद्योगपति सत्यप्रकाश अग्रवाल को उत्तर प्रदेश के भामाशाह की उपाधि से अंगीकृत किया गया। बाहर से आये अनुयायियों ने कहा कि जल्द ही 1000 लोग यहां आएंगे। रामजी भाई धरोड़ ने कहा कि मुंबई से आने वाली ट्रेन इस ओर के लिए प्रतिदिन ...