कन्नौज, अप्रैल 20 -- छिबरामऊ, संवाददाता। नगर पालिका अध्यक्ष मनोज दुबे की अध्यक्षता में हुई बोर्ड की बजट बैठक में विगत वर्ष का आय व्यय प्रस्तुत करने के साथ नए वित्तीय वर्ष के आय व्यय का संभावित अनुमान भी प्रस्तुत किया गया। इसके अलावा सभासदों ने भी कई प्रस्ताव रखें। अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने बताया पिछले वर्ष हाउस टैक्स, वॉटर टैक्स में वसूली का लक्ष्य लगभग 33 लाख था, जबकि 35 लाख की वसूली हुई। करेत्तर वसूली 90.07 लाख रही। इसमें स्टांप का लगभग 47 लाख मिलाकर लगभग 1 करोड़ 25 लाख प्राप्त हुए जबकि शासन का लक्ष्य 90. 69 लाख था। नए वित्तीय वर्ष में 10 प्रतिशत बढक़र हाउस टैक्स वॉटर टैक्स का लक्ष्य लगभग 38.5 लाख है जबकि करेत्तर वसूली आय के अनुसार निर्धारित होगी। इसमें अनुदान, वसूली, ऋण आदि सभी शामिल है। बैठक में बैठक के दौरान नारी शक्ति वंदन ...