श्रावस्ती, जून 8 -- इकौना। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के प्रस्तावित कार्यकर्ता सम्मेलन को प्रशासनिक अनुमति न मिलने के बाद सोमवार को विवाद गहरा गया। सम्मेलन रद्द होने से नाराज राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री अपने समर्थकों के साथ इकौना तहसील पहुंच कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा के जिला अध्यक्ष सर्वेश कुमार मिश्रा ने बताया कि आठ जून को गिलौला के किसान इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित होना था। जिसमे मोर्चा के पदाधिकारियों ने पूर्व में ही प्रार्थना पत्र देकर अनुमति की मांग की थी। लेकिन प्रशासन की ओर से कार्यक्रम की अनुमति न दिए जाने तथा पुलिस की ओर से नोटिस जारी किए जाने के बाद सम्मेलन को स्थगित कर दिया गया। इससे नाराज कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में एक...