मुंगेर, मार्च 14 -- तारापुर,निज संवाददाता। युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला प्रशासन की ओर से तारापुर अनुमंडल स्तरीय फुटबॉल महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। यह महोत्सव 13 मार्च से 15 मार्च तक आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन के तहत तारापुर अनुमंडल के विभिन्न क्षेत्रों में कुल 9 खेल मैदानों का चयन किया गया है। फाइनल मुकाबला 15 मार्च को तारापुर के शांतिनगर खेल मैदान में आयोजित होगा। शुक्रवार को पहले दिन गाजीपुर ईदगाह मैदान पर तीन मैच खेले गए। पहला मैच बिहमा बनाम बेलाडीह के बीच खेला गया, जिसमें निर्धारित समय में मुकाबला गोल रहित बराबरी का था। पेनल्टी शूटआउट में बिहमा टीम 4-3 विजय हुई । दूसरे मैच में पढभाड़ा और अफजलनगर के खेला गया, जिसमे पढभाड़ा तीन गोल से जीता। तीसरे मैच में बिहमा बनाम पढ़भाडा के बीच हुआ जिसमें निर्धारित समय मे...