मुजफ्फरपुर, मार्च 17 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। अवर प्रादेशिक नियोजनालय गन्नीपुर स्थित श्रम संसाधन विभाग के कार्यालय प्रांगण में मंगलवार को अनुमंडल स्तरीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया। इसमें 60 अभ्यर्थियों का आवेदन लिया गया, जिनमें 37 का कंपनियों ने चयन किया। कैंप का उद्घाटन उप श्रमआयुक्त नीरज नयन एवं नियोजनालय के सहायक निदेशक जैनेन्द्र कुमार ने किया। नियोजन पदाधिकारी स्वेता वशिष्ट मौजूद थीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...