मधुबनी, अप्रैल 24 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अनुमंडल गेट के सामने शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे एक महिला से सोने की चेन छीन लेने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के दौरान अपराधियों द्वारा चेन खींचे जाने पर महिला बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को तत्काल अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भैरवस्थान थाना क्षेत्र के नरूआर गांव निवासी सुनीला मिश्रा (55) अपने बच्चे के लिए कपड़े खरीदने झंझारपुर आई थी। लंगड़ा चौक स्थित एक मॉल से खरीदारी कर वे बाइक से वापस अपने गांव लौट रही थीं। इसी दौरान अनुमंडल गेट के सामने बाइक पर सवार दो अपराधियों ने अचानक झपट्टा मारकर उनके गले से करीब दो भर सोने की चेन छीन ली। चेन छीनने के दौरान महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक अपराधी चेन लेकर झंझारपुर आरएस की ओर फरार हो गए। घटना के कारण इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.