अनुमंडल बनाने की मांग को लेकर बैठक
सिमडेगा, मई 15 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो पंचायत भवन सभागार में शुक्रवार को अनुमंडल बनाओ मंच के अध्यक्ष सह जिप सदस्य बिरजो कंडुलना की अध्यक्षता में ग्राम सभा अध्यक्षों एवं मुखियाओं की बैठक हुई। बैठक में पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाली बैठकों की तिथि एवं समय निर्धारण को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान कई पंचायतों से बैठक की तिथि निर्धारित की गई। जबकि कुछ पंचायतों के मुखियाओं ने अपने पंचायत क्षेत्र में सलाह-मशविरा करने के बाद समय एवं तिथि की जानकारी देने की बात कही। बैठक में यह तय किया गया कि संबंधित पंचायतों से समय मिलने के बाद मंच के पदाधिकारी निर्धारित तिथि एवं समय पर पंचायतों में पहुंचकर ग्राम सभा अध्यक्ष, वार्ड सदस्यों, मुखिया तथा पंचायत के गणमान्य लोगों के साथ बैठक करेंगे। बैठक में मुखिया विश्वनाथ बड़ाइक, मुखिया कृपा हेमरोम, मुखिया स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.