जहानाबाद, मार्च 20 -- अरवल, निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल के द्वारा जिले के मानिकपुर थाना का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान केस के निष्पादन अपराधी की गिरफ्तारी सहित सभी थाने में दर्ज केस का अवलोकन किया गया। निरीक्षण के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि जांच में केस निष्पादन करने में तेजी लाने का निर्देश दिया गया है। वहीं अपराधी के गिरफ्तार कर जेल भेजने वारंटी को गिरफ्तार करने सहित थाना में जो भी समस्या आता है उसको प्राथमिकता पर निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि थाना अध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि जनता की समस्याओं को गंभीरता पूर्वक सुनवाई करें एवं निष्पादन करें। फोटो- 20 मार्च अरवल- 19 कैप्शन- अरवल के मानिकपुर थाने का शुक्रवार को निरीक्षण करती एसडीपीओ कीर्ति कमल।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.