जहानाबाद, जनवरी 21 -- अरवल निज संवाददाता। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के द्वारा रामपुर चौरम थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में निम्नांकित अभिलेखों का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान अभिलेखों के रख-रखाव आदि का भौतिक रूप से निरीक्षण किया गया। अभिलेखों का रख-रखाव सही तरीके से पाया गया।निरीक्षण के क्रम में जमानतीय, अजमानतीय वारंट, सम्मन, इश्तिहार, कुर्की पंजी, स्पष्टीकरण पंजी, लोकशिकायत पंजी एवं ग्राम अपराध पंजी का भी अवलोकन किया गया तथा लंबित वारंट, इश्तिहार, कुर्की एवं लोकशिकायत आवेदनों का निष्पादन प्राथमिकता से करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। सीसीटीएनएस के कार्यों यथा एफआईआर की रियल टाइम इंट्री की कार्रवाई।महिला हेल्प डेस्क का 24७7 क्रियान्वयन की कार्रवाई। आगन्तुक पंजी का अवलोकन तथा आ...