गोड्डा, जनवरी 8 -- गोडडा प्रतिनिधि अनुमंडल पदाधिकारी, गोड्डा श्री बैद्यनाथ उरांव के द्वारा सदर अस्पताल, गोड्डा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं, चिकित्सकीय व्यवस्था, साफ-सफाई, दवा भंडारण, मरीजों की सुविधा तथा विभिन्न वार्डों की स्थिति का गहन अवलोकन किया गया। निरीक्षण के क्रम में अनुमंडल पदाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी वार्ड, महिला एवं शिशु वार्ड, लेबर रूम, दवा काउंटर, सहित अन्य आवश्यक इकाइयों का जायजा लिया। उन्होंने मरीजों एवं उनके परिजनों से बातचीत कर उपलब्ध सुविधाओं, उपचार की गुणवत्ता तथा किसी प्रकार की समस्या के संबंध में जानकारी प्राप्त की। अनुमंडल पदाधिकारी ने अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया कि मरीजों को समय पर एवं गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। साफ-सफाई व्यवस्था...