घाटशिला, जून 26 -- चाकुलिया। एनजीटी की रोक के बावजूद चाकुलिया एवं श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र में अवैध बालू का धंधा धड़ल्ले से चल रहा है। स्वर्णरेखा नदी के कई घाटों पर बालू का अवैध उत्खनन जारी है। गुरुवार को चाकुलिया प्रखंड के दौरे पर आए घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी अमिताभ भगत के सामने से ही नगर पंचायत क्षेत्र में सड़क पर अवैध बालू लदे ट्रैक्टर धड़ल्ले से गुजरने लगे। इसे देख एसडीओ ने कार्रवाई करते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ लिया। दोनों ट्रैक्टरों को थाना लाया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...