आदित्यपुर, मार्च 22 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में प्रकृति और उपासना का महापर्व सरहुल धूमधाम के साथ मनाया गया। चौका के कुनाबुरु में रिमझिम बारिश के बीच ढोल, नगाड़ा एवं मांदर की थाप और बाहा गीत पर महिलाएं जमकर थिरकीं। जाहेरथान में परंपरा के अनुसार प्रकृति की पूजा की गयी। नायके बाबा ने इष्ट देवता मारांगबुरु जाहेर आयो की साल व महुआ के फूल से पूजा की। इस दौरान जंगल, पहाड़ एवं प्रकृति की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और गांव को निरोग रखने की कामना की। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरहुल में भाग लिए। उन्होंने मत्था टेका और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। उन्होंने प्रसाद के रूप में खिचड़ी ग्रहण किया। इसके अलावा चांडिल गोल चक्कर में झारखंड दिशोम बाहा महोत्सव और गांगुडीह में पातकुम दिशोम मांझी परगना महाल की ओर से सरहुल आयोजित ...