चक्रधरपुर, अप्रैल 30 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। पोड़ाहाट अनुमंडल कार्यालय परिसर में बुधवार को आदर्श महिला स्वयं सिद्धा समिति केरा द्वारा संचालित पलाश दीदी कैफे का उद्घाटन हुआ। सीआरपीएफ 60 बटालियन के कमांडेंट अम्बुज मुथाल, अनुंडल पदाधिकारी श्रृति राजलक्ष्मी, सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सैयद मुस्तफा हाशमी, भूमि सुधार उपसमाहर्ता द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं फीता काटकर उद्घाटन किया गया। इसके बाद सभी पदाधिकारियों ने पलाश दीदी कैफे का जायजा लिया। जेएसएलपीएस द्वारा पलाश दीदी कैफे का संचालन महिला सशक्तिकरण और आत्म निर्भरता की दिशा में एक रोजगार का अवसर एवं आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु किया जा रहा हैं। कैफे में नाश्ता, भोजन, पानी आदि की सभी सुविधाएं होगी। यह भी पढ़ें- पोड़ाहाट अनुमंडल के तीन प्रखंडों में आवास योजना के लाभुकों को क...