भागलपुर, फरवरी 3 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। समाज कल्याण विभाग के महिला और बाल विकास निगम की ओर से भागलपुर जिला में कुल तीन पालना घर बनाने की योजना थी। जिसमें अब तक महज एक ही पालना घर शुरू हो सका है। भागलपुर पुलिस केंद्र में बनाया जाने वाले पालना घर के लिए अभी तक भूमि या भवन का चयन नहीं किया जा सका है। वहीं नवगछिया पुलिस केंद्र में पालना घर बनकर तैयार है, लेकिन वहां कर्मियों की प्रतिनियुक्ति नहीं हो सकी है। इधर भागलपुर के अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित जिला महिला सशक्तीकरण कार्यालय में संचालित पालना घर पूरी तरह से चलाया जा रहा है। हिन्दुस्तान टीम ने सोमवार को इस पालना घर की पड़ताल की। जहां पाया कि करीब 10 की संख्या में बच्चे मौजूद हैं। यहां साफ-सफाई की व्यवस्था भी ठीक पाई गई और फर्श पर गद्दा सहित दीवारों पर बच्चों के लिए आकर्षक पेंटिंग पाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.