सासाराम, मार्च 20 -- डेहरी, एक संवाददाता। अनुमंडल अस्पताल में सात माह बाद महिला चिकित्सक डॉ. पिंकी कुमारी की प्रतिनियुक्त की गई है। इसे लेकर आरटीआई कार्यकर्ता रंजन कुमार ने प्रमंडलीय आयुक्त पटना में परिवाद दायर किया था। जिस पर प्रमंडलीय आयुक्त ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मामले की सुनवाई की थी। जिसके आधार पर सिविल सर्जन ने पत्र जारी कर डेहरी अनुमंडल अस्पताल में महिला चिकित्सक के प्रतिनियुक्ति की है। निर्गत पत्र में सिविल सर्जन डॉ. मणिराज रंजन ने कहा है कि अनुमंडलीय अस्पताल में महिला मरीजों की चिकित्सीय सुविधा प्रदान करने, मरीजों के अल्ट्रासाउंड करने की सुविधा उपलब्ध है। किन्तु अल्ट्रासाउंड संचालन के लिए कोई विशेषज्ञ चिकित्सक का पदस्थापन नहीं है। वर्तमान में डेहरी अनुमंडलीय अस्पताल में एक भी महिला चिकित्सक विशेषज्ञ नहीं हैं। ऐसे में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.