समस्तीपुर, नवम्बर 8 -- रोसड़ा,। अनुमंडल क्षेत्र में इन दिनों बुखार के साथ नए लक्षणों ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। बुखार की शिकायत के बाद बड़ी संख्या में मरीज पैरों और जोड़ों में तेज दर्द, एड़ियों व उंगलियों में सूजन की समस्या से जूझ रहे हैं। दर्द और सूजन के कारण मरीजों को सीधा चलना मुश्किल हो रहा है और वे लंगड़ाकर चलते दिखाई दे रहे हैं। स्थिति यह है कि बुखार ठीक होने के 10 से 15 दिन बाद भी यह दर्द और सूजन कम नहीं हो रही है। इसके चलते कई मरीज फिजिशियन से इलाज कराने के बाद हड्डी रोग विशेषज्ञों के क्लिनिक और अस्पतालों के चक्कर लगा रहे हैं। शनिवार को अनुमंडल अस्पताल के ओपीडी में भी बुखार, सर्दी-जुकाम, बदन दर्द और जोड़ दर्द के मरीजों की संख्या अधिक रही। ओपीडी में लगभग 250 मरीज पहुंचे, जिनमें से 50 से अधिक मरीजों में बुखार के बाद दर्द व सूजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.