औरंगाबाद, फरवरी 28 -- दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में लगभग एक सप्ताह से बंद डिजिटल एक्स-रे सेवा शनिवार से पुनः शुरू हो गई, जिससे मरीजों को बड़ी राहत मिली है। डिजिटल एक्सरे मशीन बंद रहने के दौरान मरीजों को बाहर निजी जांच केंद्रों का सहारा लेना पड़ रहा था, लेकिन अब अस्पताल में ही जांच उपलब्ध होने से इलाज की प्रक्रिया आसान हो गई है। अस्पताल उपाधीक्षक शांत कुमारी के अनुसार तकनीकी कारणों से डिजिटल एक्स-रे मशीन बंद हो गई थी, जिसे ठीक कर लिया गया है और अब नियमित रूप से जांच की जा रही है। सेवा शुरू होते ही बड़ी संख्या में मरीजों ने अस्पताल पहुंचकर एक्स-रे कराया। अनुमंडल स्तर के अस्पताल में जांच सुविधा चालू रहने से गरीब मरीजों को सबसे अधिक लाभ मिलता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...