चक्रधरपुर, जून 5 -- चक्रधरपुर। अनुमंडल अस्पताल में गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधरोपण एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। गुरुवार को अस्पताल परिसर में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा, एलएचबी सुनीता महतो तथा सभी वार्ड इंचार्ज एवं सफाई कर्मियों द्वारा अनुमंडल अस्पताल परिसर में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के साथ-साथ सघन साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस मौके पर प्रभारी चिकितसा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने कहा कि सभी कर्मियों द्वारा अस्पताल परिसर को सुंदर बनाने तथा हरा-भरा रखने को लेकर पौधरोपण किया गया। साथ ही साफ-सफाई अभियान चलाया गया। मौके पर काफी संख्या में कर्मी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- व्यवहार न्यायालय अररिया में पांच जून को होगा पौधरोपण यह भी पढ़ें- विश्व पर्यावरण दिवस आज, जगह-जगह होंगे कार्यक्रम यह भी पढ़ें- लोहिया स...