चक्रधरपुर, अप्रैल 20 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड पहुंचे। वहां उन्होंने भर्ती मरीज एवं उनके परिजनों से मिलने वाली सुविधा के बारे में पूछताछ की। इमरजेंसी वार्ड एवं अन्य वार्ड में लगे पर्दा, बेड शीट आदि की साफ सफाई पर ध्यान देने को कहा गया। डीसी मनीष कुमार ने अनुमंडल अस्पताल के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अंशुमन शर्मा से इमरजेंसी सुविधा, चिकित्सकों की संख्या, साफ सफाई के बारे में जानकारी ली। इस दौरान प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि अस्पताल में चार डॉक्टर कार्यरत हैं। यह भी पढ़ें- जिला अस्पताल का दर्जा मिला,पर सुविधाओ का हैं आभाव इनमें एक विशेषज्ञ डॉक्टर हैं। मरीज की संख्या के अनुसार 11 चिकित्सकों क...