अनुमंडल अस्पताल की बिगडी व्यवस्था के लिए सीएस जिम्मेवार
बक्सर, जून 11 -- डुमरांव। राजद नेता व आरटीआई एक्टीविस्ट रामजी सिंह यादव ने अनुमंडल अस्पताल की बिगडी व्यवस्था के लिए सीधे तौर पर सिविल सर्जन को जिम्मेवार ठहराया है।राज्य के मुख्य सचिव को भेजे गए पत्र में राजद नेता ने कहा है कि चेंजर जलने के कारण एमएनसीयू की बिजली गुल हो गई थी। चेंजर खरीदने के लिए सिविल सर्जन के यहां फाइल बढाया गया था। लेकिन अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त रखने में सिविल सर्जन ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। परिणाम यह कि पेड के नीचे नवजात व प्रसूता का इलाज करना पडा।मामला सामने आने पर सीएस ने स्वास्थ्य प्रबंधक को बलि का बकरा बना दिया।राजद नेता ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच कराकर दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई और अस्पताल की व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है। (डुमरांव से अजय कुमार सिंह)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.