मधुबनी, मार्च 7 -- झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अनुमंडल अस्पताल की ओपीडी में शनिवार को इलाज कराने पहुंची 32 वर्षीय महिला की अचानक तबीयत बिगड़ी और कुछ ही देर में मौत हो गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया। मृतका की पहचान आरएस थाना क्षेत्र के दीप गांव निवासी राघव झा की पत्नी चंदू देवी (32) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार वह सुबह घर का कामकाज निपटाने के बाद खुद ही इलाज कराने के लिए अनुमंडल अस्पताल पहुंची थी। अस्पताल में मौजूद चिकित्सक डॉ. अमित प्रकाश ने बताया कि महिला ओपीडी में दिखाने के लिए पहुंची थी और भव्या ऐप से पंजीकरण भी करा लिया था। इसी दौरान अचानक उसके मुंह से तेज ब्लीडिंग शुरू हो गई। स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल कर्मियों ने उसे तत्काल इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.