बेगुसराय, मार्च 6 -- तेघड़ा। अनुमंडल अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष मधुरापुर निवासी रामप्रवेश सिंह का निधन गुरुवार की शाम हो गया। उनके निधन की खबर से अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। संघ के सचिव प्रमोद सिंह के नेतृत्व में वरीय अधिवक्ता अशोक कुमार सिंह, गणेश सिंह, अरुण कुमार यादव, सच्चिदानंद राय, प्रमोद कुमार, अरविंद श्रीवास्तव, प्रतिभा कुमारी, सरिता कुमारी, पारसनाथ राय, शशिभूषण भारद्वाज, निरंजन सिन्हा, बिनोद कुमार, मुंशी गरीबनाथ कारी, वाल्मीकि सिंह, रविन्द्र सिंह, अमित कुमार आदि ने फूल माला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। इससे पहले दिवंगत रामप्रवेश सिंह का शव भाकपा पार्टी दफ्तर लाया गया जहां पूर्व विधायक रामरतन सिंह, अंचलमंत्री सनातन सिंह, जुलूम सिंह, मणिभूषण सिंह, अरुण यादव, रविन्द्र सिंह, भूषण सिंह, कंचन सिंह आदि ने लाल झंडा ओढ़ाकर श्रद्धांजलि दी।

ह...