साहिबगंज, जून 3 -- राजमहल, प्रतिनिधि। राजमहल नगर पंचायत ने शिक्षा एवं छात्र हित में अनुमंडलीय पुस्तकालय को 100 से अधिक प्रतियोगी परीक्षा संबंधी पुस्तकें भेंट कीं। इन पुस्तकों में संघ लोक सेवा परीक्षा (यूपीएससी), राज्य लोक सेवा आयोग(स्टेट पीएससी), झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) तथा कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की परीक्षाओं की तैयारी से जुड़ी सामग्री शामिल हैं। पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने पुस्तकालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें कड़ी मेहनत और लगन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उधर, नगर पंचायत प्रशासन ने कहा कि स्थानीय युवाओं को बेहतर शैक्षणिक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए बोर्ड निरंतर प्रयासरत है। यह भी पढ़ें- नियोजन कैंप: साक्षात्कार के बाद 97 अभ्यर्थियों का किया गया चयन इस पहल से प्रतियोगी परीक्षाओं की त...