आदित्यपुर, जून 28 -- चांडिल। चांडिल अनुमंडलीय न्यायालय एवं अनुमंडल कार्यालय में अनियमित बिजली आपूर्ति के व्यवधान से कामकाज प्रभावित नहीं हो इसके लिए अब अलग से कोर्ट फीडर बनेगा। इसके लिए विद्युत विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है। चांडिल में नया कोर्ट फीडर के बनने से जहां अनुमंडलीय न्यायालय एवं अनुमंडल कार्यालय को सुचारू बिजली मिलेगी वहीं, चांडिल में सप्लाई में लोड कम होगी। इससे चांडिल के उपभोक्ताओं को नियमित एवं सुचारू रूप से बिजली मिलेगी तथा ब्रेक डाउन एवं बार-बार लाइन के ट्रिप होने की समस्या से राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- आज शहर के कई इलाकों में चार घंटे बिजली रहेगी बाधित यह भी पढ़ें- भीषण गर्मी में बिजली कटौती से बढ़ी लोगों की परेशानी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...