गया, अप्रैल 11 -- अनुमंडलीय अस्पताल टिकारी में दलालों की बढ़ती सक्रियता पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। एसडीएम प्रवीण कुंदन और एसडीपीओ सुशांत चंचल ने संयुक्त आदेश जारी कर एक धावा दल का गठन किया है। इसका उद्देश्य अस्पताल में सक्रिय दलालों की गतिविधियों पर रोक लगाना और मरीजों, खासकर प्रसूति महिलाओं को अस्पताल में ही समुचित इलाज उपलब्ध कराना है। गठित टीम में अस्पताल उपाधीक्षक अनिता कुमारी, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सौरभ कुमार, टिकारी थाना के एसआई कन्हैया कुमार और सहायक नगर योजना पदाधिकारी अंकुर सिन्हा को शामिल किया गया है। इस कार्रवाई की सूचना जिलाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक और सिविल सर्जन को भी दी गई है।प्रशासन ने यह कदम सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के बाद उठाया है, जिसमें अस्पताल आने वाली प्रसूति महिलाओं को जांच सुव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.