सीवान, अप्रैल 29 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडलीय अस्पताल में पिछले कई दिनों से महिला डॉक्टर नहीं हैं। अस्पताल की काफी तेज तर्रार और अनुभवी महिला चिकित्सक के छुट्टी पर चले जाने से यह समस्या आई है। अनुमंडल अस्पताल में लगभग वर्षों से महिला डॉक्टर नहीं थी। इसके बाद महिला डॉक्टर की नियुक्ति होने से गर्भवती महिलाओं की परेशानी दूर हो गई थी। लेकिन पूर्व की परेशानी फिर से कायम हो गई है। महिला डॉक्टर के अभाव में प्रधानमंत्री मातृत्व योजना को झटका लग रहा है। महिला चिकित्सक के नहीं रहने से गर्भवती महिलाओं से पुरुष डॉक्टर पूछताछ करते हैं।

महिला चिकित्सक की अनुपस्थिति अनुमंडलीय अस्पताल की स्थापना के 12 साल बाद भी सुविधा लचर है। अस्पताल की स्थापना से लोगों को जो स्वास्थ्य लाभ मिलना चाहिए, वह नहीं मिल रहा है। चार करोड़ 91 लाख 29...