सासाराम, सितम्बर 25 -- बिक्रमगंज, निज संवाददाता। अनुमंडलीय अस्पताल धनगाई में मरीजों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रशासन ने कई अहम फैसले लिए हैं। अस्पताल में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आसान करने के लिए दो काउंटर संचालित किए जाएंगे। मरीजों की समस्याओं की निगरानी के लिए समिति गठित करने के साथ शिकायत पेटी लगाई जाएगी। वहीं, मृतकों के परिजनों की सुविधा के लिए शव वाहन उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...