खगडि़या, नवम्बर 25 -- गोगरी । एक संवाददाता गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल का 17 करोड़ की लागत से भवन का निर्माण कर स्वास्थ्य सुविधा चालू किया गया, लेकिन अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधा शुरू नहीं की गई है। जिससे अनुमंडल के सभी थाने को पोस्टमार्टम कराने 25 किलोमीटर दूर सदर अस्पताल जाना पड़ता है। सदर अस्पताल जाने में ज्यादा दूरी तय करनी पड़ती है। जिससे समय एवं आर्थिक परेशानी होती है। जबकि अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम कक्ष बनाया गया है, लेकिन सुविधा शुरू नहीं की गई है। बताया गया कि अगर गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में पोस्टमार्टम की सुविधाएं शुरू होती है तो दुख की घड़ी में मृतक के परिजनों को समय की बचत होगी। अनुमंडलीय अस्पताल सूत्रों के अनुसार पोस्टमार्टम कक्ष निर्मित है, लेकिन विभाग से आदेश मिलने पर पोस्टमार्टम सुविधा शुरू की जाएगी। अनुमंडलीय अस्पताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.