पूर्णिया, मार्च 11 -- बनमनखी, संवाद सूत्र। राज्य स्तरीय कायाकल्प कार्यक्रम के तहत मंगलवार को दो सदस्यीय निरीक्षण दल ने बनमनखी अनुमंडलीय अस्पताल का दौरा कर उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया। निरीक्षण दल में राज्य स्तरीय कायाकल्प मूल्यांकन पदाधिकारी दीपक कुमार और गंगाधर शामिल थे। टीम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान ऑपरेशन थिएटर, लेबर रूम, एमएनसी सेंटर समेत अन्य महत्वपूर्ण इकाइयों की व्यवस्था और कार्यप्रणाली की जांच की गई। निरीक्षण के बाद मूल्यांकन पदाधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि अस्पताल में यह देखा जा रहा है कि मरीजों को अनावश्यक रूप से रेफर तो नहीं किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि केवल जरूरतमंद मरीजों को ही रेफर किया जाना चाहिए और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं का अधिकतम उपयोग होना चाहिए। निरीक्षण ...