खगडि़या, फरवरी 23 -- अनुमंडलीय अस्ताल से अनुपस्थित डॉक्टर से सीएस ने किया जवाब तलब गोगरी, एक सवांददाता अनुमंडल अस्पताल गोगरी का रविवार को सीएस रमेन्द्र कुमार ने औचक निरीक्षण कर ड्यूटी से अनुपस्थित डॉक्टर से जबाब तलब किया। सिविल सर्जन को सूचना मिली कि शनिवार को आउटडोर की ड्यूटी में कई डॉक्टर गायब थे। इसी शिकायत पर रविवार को अलहे अनुमंडलीय अस्पताल पहुंच कर औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन कर शनिवार को गायब डॉक्टर से स्पटीकरण करने चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया। सीएस ने अस्पताल में फैले गंदगी एवं शौचालय की गंदगी देख कर नाराजगी जतायी। उसके बाद इमरजेंसी कक्ष, ओटी कक्ष, प्रसव कक्ष आदि जायजा लेकर चिकित्सा प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिया। अनुमंडलीय अस्पताल के पीछे निर्माण किए जाने वाले भवन का जायजा लिया। सीएस न...