शामली, जनवरी 29 -- 30 दिन से कोतवाली में चल रहे छात्र पुलिस अनुभावात्मक अधिगमन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर विजय सिंह पथिक महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली, साइबर क्राइम से बचाव आदि के बारे में जानकारी दी गई। गुरुवार को कोतवाली में कार्यक्रम के समापन के अवसर पर मिशन शक्ति केन्द्र प्रभारी निरीक्षक पिंकी गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करने से पहले आरोपों व तथ्यों की जांच करने के बारे में बताया। रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपों की विवेचना करने व सबूत इकट्ठा करने की जानकारी दी। इसके अलावा छात्राओं को धमकी देने, ब्लैकमेल करने की स्थिति में तुरंत पुलिस से शिकायत करने को कहा गया, ताकि अपराध होने से पूर्व ही अपराधी को पकडा जा सके। ऐसे में शिकायतकर्ता का नाम गोपनीय रखा जाएगा। वहीं, अपराध निरीक्षक योगे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.